-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बहराइच में बड़ा नाव हादसा: 22 लोगों से भरी नाव पलटी, 1 की मौत, 8 लापता

 



बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां भरथापुर गांव के पास कौड़ियाला नदी में 22 लोगों से भरी नाव पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग अब भी लापता हैं।

घटना की सूचना मिलते ही SSB, SDRF, NDRF और गोताखोरों की 50 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने रातभर सर्च अभियान चलाया और 5 किलोमीटर के दायरे में तलाश जारी रखी। अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव नदी में बीच मझधार में एक पेड़ की टहनी से टकरा गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के वक्त नाव में 5 बच्चे भी सवार थे।

घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर और आईजी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। लापता लोगों के परिजन पूरी रात नदी किनारे बैठकर अपने अपनों का इंतजार करते रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.