-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मुंबई: रा स्टूडियो में यूट्यूबर ने 20 बच्चों को बंधक बनाया, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार





मुंबई, 30 अक्टूबर। पवई स्थित रा स्टूडियो में गुरुवार रात 1:45 बजे एक युवा यूट्यूबर रोहित आर्या ने करीब 20 बच्चों को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल कमांडो तुरंत वहां पहुंच गए और बाथरूम मार्ग से अंदर दाखिल होकर रोधित को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से एक एयर गन और कुछ केमिकल बरामद हुए हैं। मौके से एक वरिष्ठ नागरिक और एक अन्य नागरिक को भी सुरक्षित छुड़ाया गया। कुल मिलाकर एक घंटे के भीतर सभी बंधकों को रिहा कर दिया गया।

रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा कि वह कोई आतंकवादी नहीं है और उसकी मांगें “नैतिक” व कुछ सवालों तक सीमित हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोवैज्ञानिक रूप से अस्थिर दिखाई देता है और उसकी नीयत अभी स्पष्ट नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने 100 से अधिक बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया था।

घटना के दौरान बच्चों के परिजन और अन्य लोग स्थल पर पहुंचे और पुलिस घटनाक्रम को नियंत्रित कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगे की छानबीन शुरू कर दी है और शव, वीडियो व बरामद सामग्री की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.