-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कुरनूल बस हादसे का फोरेंसिक खुलासा: नशे में थे बाइक सवार, लापरवाही से गई 20 लोगों की जान




 नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए भीषण बस हादसे की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी से नहीं, बल्कि नशे में धुत बाइक सवारों की लापरवाही की वजह से हुआ था। इस दर्दनाक दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई थी।

 ऐसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु जा रही प्राइवेट बस कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव के पास एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के नीचे घसीटती चली गई। इससे बाइक का ईंधन टैंक फट गया और बस में आग लग गई।
बस में कुल 44 यात्री सवार थे, जिनमें से 19 की जलकर मौत हो गई, जबकि बाकी किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे।

 फोरेंसिक रिपोर्ट में क्या निकला

कुरनूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने बताया कि फोरेंसिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि बाइक सवार शिव शंकर और एरी स्वामी नशे में थे। दोनों ने पास के एक ढाबे पर खाना खाया था और स्वामी ने शराब पीने की बात कबूल की है।

 हादसे से पहले का घटनाक्रम

24 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे दोनों लक्ष्मीपुरम गांव से निकले थे। रास्ते में वे एचपी पेट्रोल पंप पर रुके थे, जहां शंकर के लापरवाही से बाइक चलाने का वीडियो वायरल हुआ। कुछ देर बाद बाइक फिसल गई और शंकर की मौके पर ही मौत हो गई।
स्वामी जब शंकर को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी पीछे से आ रही बस ने दोनों को कुचल दिया और बाइक को घसीटते हुए आग का गोला बना दिया

 हादसे के बाद क्या हुआ

बस में भीषण आग लगने के बाद स्वामी घबराकर अपने गांव तुग्गली भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे ढूंढकर पूछताछ की। कुरनूल के एसपी विक्रांत पाटिल ने बताया कि अब फोरेंसिक सबूतों से हादसे की सच्चाई साफ हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.