-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि महाविद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

कृषि महाविद्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

एनएसएस इकाई की पहल

बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में राष्ट्र के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर डॉ. एन. के. चौरे, डॉ. एस. एल. स्वामी, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, लोरमी-मुंगेली एवं डॉ. एस. के. वर्मा, मुख्य वैज्ञानिक, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर तथा छात्र-छात्राओं द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चौरे ने कहा कि राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की प्रगति का आधार होती है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्भुत संगठन कौशल, दूरदर्शिता और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में उनके योगदान को याद करते हुए छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात डॉ. चौरे द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही रन फॉर यूनिटी का आयोजन भी किया गया, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। एनएसएस इकाई की इस पहल की सभी ने सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.