-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सियान चेतना अभियान का भव्य आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों में जगी नई चेतना

सियान चेतना अभियान का भव्य आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों में जगी नई चेतना

बिलासपुर, 2 जुलाई 2025 –
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा चलाए जा रहे बहुआयामी चेतना अभियान के अंतर्गत आज हैप्पी स्ट्रीट में "सियान चेतना अभियान" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान एवं सामाजिक सहभागिता को समर्पित था, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर यातायात ASP श्री राम गोपाल करियारे, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. ओम माखीजा तथा सहायक संभागीय संचालक (शिक्षा विभाग) श्री प्रशांत राय उपस्थित रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी हमारे प्रेरणास्रोत श्री उमाशंकर पाण्डेय ने कुशलता से निभाई।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा:
सिटी कोतवाली TI श्री विवेक पाण्डेय, आधारशिला स्कूल, ड्रीमलैंड स्कूल, NSS बिलासपुर, ट्रेसल महेन्द्र सूर्यवंशी और उनकी टीम, विकास वर्मा, रेखा मदन गुल्ला, मदन गुल्ला, अंचल पाण्डेय, अपूर्वा तिवारी, अर्जुन राठौर, गौरी शंकर गुप्ता, कृष्ण कुमार दुबे, नीलेश मसीह, गणेश सोनवानी, श्रीमती कमला देवांगन, पूर्णिमा पिल्ले, और मुरली गुरुजी जिन्होंने अपनी तीन पीढ़ियों के साथ उपस्थिति दर्ज की। खुशी देवांगन का सहयोग भी सराहनीय रहा।

कार्यक्रम की झलकियाँ:

आधारशिला स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ सबका मन मोह लिया।

श्री उमाशंकर पाण्डेय ने बच्चों से यातायात नियमों पर रोचक प्रश्न पूछे, सही उत्तर देने वालों और कविता, भाषण एवं नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मंच पर पुरस्कृत किया गया।

विशेष आभार:

बिलासपुर पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह – जिनकी दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता से यह चेतना अभियान जन-जन तक पहुंच रहा है।

ASP श्रीमती अर्चना झा, ASP श्री राजेंद्र जायसवाल, ASP श्री अनुज, DSP श्रीमती रश्मि कौर तथा सिटी कोतवाली TI श्री विवेक पाण्डेय – जिनका सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग कार्यक्रम की सफलता में अहम रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.