-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षा ही जीवन का अर्थ है" – शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

शिक्षा ही जीवन का अर्थ है" – शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन
स्थान: शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिलदहा, संकुल - कलमीटार, विकासखंड - कोटा

कोटा विकासखंड के ग्राम सिलदहा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों को शिक्षा की पहली सीढ़ी पर आत्मीय स्वागत के साथ प्रवेश दिलाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड कोटा के शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र मिश्रा एवं समन्वयक श्री प्रमोद शुक्ला उपस्थित रहे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत सिलदहा की सरपंच श्रीमती उमा पुरुषोत्तम बिरको ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य श्रीमती विभा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से टीका लगाकर, फूलमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं पुस्तक वितरण कर स्वागत किया गया। प्रधानपाठक श्री शिवकुमार छत्रवाणी द्वारा सभी बच्चों को टाई-बेल्ट वितरित कर विद्यालय परिवार में आत्मीय रूप से शामिल किया गया।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति द्वारा ग्राम पंचायत के सभी पंचों एवं सरपंच को श्रीफल, अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

विशेष आयोजन के रूप में शाला की स्वयंसेवी शिक्षिका कु. नीतू श्यामले ने अपनी बहन कु. नीलू श्यामले (कक्षा 6वीं) के जन्मदिवस पर पूरे विद्यालय को नेवता भोजन कराकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रेरणादायक वक्तव्य

  • शिक्षा अधिकारी  नरेन्द्र मिश्रा ने कहा: "शिक्षा ही जीवन का अर्थ है। यही व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है।"

  • समन्वयक प्रमोद शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा: "एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ। यही सच्चा निवेश है।"

  • सरपंच श्रीमती बिरको ने प्रेरक विचार साझा करते हुए कहा: "शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा।"

विशेष पहल – माँ के नाम वृक्षारोपण

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने "माँ के नाम वृक्षारोपण" कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यह पहल बच्चों को प्रकृति से जुड़ने और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तित्व:

शाला परिवार की ओर से शैक्षिक समन्वयक श्री विजय सोनी, राजेन्द्र गंधर्व, राजेश्वर गहवई, राज सर, चन्द्रकांत मांडवा, करुणा श्यामले, मध्याह्न भोजन स्व-सहायता समूह, शाला प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत पंचगण, तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं पालकों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को एक पारिवारिक उत्सव का रूप दे दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानपाठक शिवकुमार छत्रवाणी एवं राजेंद गंधर्व द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन राजेश्वर गहवई ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.