-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बारिश में टूटे पुल पर ग्रामीणों की नाराज़गी, प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग

बारिश में टूटे पुल पर ग्रामीणों की नाराज़गी, प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग

बिलासपुर (कोटा विकासखंड), 23 जुलाई 2025 – गंगासागर मोहल्ला स्थित संकीर्ण पुल और उसके पास की सड़क भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लगभग 50 गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है।

वहीं ,पुल पर लगे डामर, मिट्टी और गिट्टी तेजी से बहकर नाले में पहुँच गए, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ छात्रों और पशुओं को भी आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।

🚨 जनता की शिकायतें

  • जागेश्वर: “पुल बहुत संकीर्ण और कमजोर बना हुआ है, बारिश में तो जैसे बह ही गया।”

  • एक छात्रा: “रोज़ स्कूल जाने में डर लगता है, कहीं दुर्घटना ना हो जाये।”

  • भानु प्रताप, किसान: “गौ माताएँ और कई मवेशी भी इसी रास्ते से सुबह-शाम आती हैं, दुर्घटनाएं हो सकती है।”

“बिलासपुर कोटा: गुणवत्ता दोषों से संकीर्ण पुल बारिश में क्षतिग्रस्त, लगभग 50 गांवों का आवागमन बाधित – ग्रामीणों की नाराज़गी, प्रशासन से कार्रवाई की माँग ”


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.