सक्ती /छत्तीसगढ़: बेल्हाडीह गांव में दो हाइवा में हुई जोरदार भिड़त, राखड़ से भरे हाइवा ड्राइवर घायल, घायल ड्राइवर को रायगढ़ किया गया रेफर, ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल ड्राइवर को निकाला गया बाहर
आपको बता दें कि,सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र के बेल्हाडीह गांव में दो हाइवा के बीच में जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे राखड़ से भरे हाइवा ड्राइवर सद्दाम को गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है. वहीं ,ग्रामीणों और पुलिस की मदद से हाइवा में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया.
मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा ड्राइवर सद्दाम रायगढ़ प्लांट से राखड़ लेकर डभरा से मालखरौदा की ओर जा रहा था. इस दौरान बेल्हाडीह गांव हाइवा पहुंचा था कि सामने से आ रही खाली हाइवा से जोरदार भिड़ंत हो गई. राखड़ से भरे हाइवा ड्राइवर सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है.
