-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा को नवीन जिला कार्यालय के लिए मिली जमीन, महामंत्री पवन साय के करकमलों से हुई रजिस्ट्री, पार्टी में हर्ष की लहर

भाजपा को नवीन जिला कार्यालय के लिए मिली जमीन, महामंत्री पवन साय के करकमलों से हुई रजिस्ट्री, पार्टी में हर्ष की लहर

*कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बधाई देते हुए सबका मुंह मीठा कराया*


कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के इतिहास में आज उस वक्त एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब पार्टी के नवीन जिला कार्यालय के लिए भूमि रजिस्ट्री का कार्य संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक कदम प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के करकमलों द्वारा पूर्ण किया गया।


इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके कुशल मार्गदर्शन में इस आयोजन को न केवल सुव्यवस्थित रूप दिया गया, बल्कि जिले भर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी हुआ। श्री गोपाल मोदी की सक्रिय भूमिका और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक उपलब्धि में परिवर्तित कर दिया।


जैसे ही नवीन कार्यालय के लिए भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण हुई, कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उल्लास के साथ इसका स्वागत किया। यह क्षण पार्टी के लिए न केवल भावनात्मक रूप से गौरवपूर्ण था, बल्कि संगठनात्मक रूप से भी एक मील का पत्थर सिद्ध हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बधाई देते हुए सबका मुंह मीठा कराया।


*इन जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*

इस विशेष अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला प्रभारी गोपाल साहू, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक चावलानी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, पूर्व सभापति श्री राम नारायण सोनी, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, एमआईसी मेंबर अजय चंद्रा, पार्षद दिनेश वैष्णव, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, लकी नंदा, पवन सिन्हा, विकास अग्रवाल, अमीलाल चौहान, पुनि राम साहू, दीपक यादव, मनोज राजपूत, अर्जुन गुप्ता, अनिल यादव, नंदू, श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, राम अवतार पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*कार्यकर्ताओं ने जिला एवं प्रदेश संगठन के प्रति जताया आभार*

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं ने जिला एवं प्रदेश संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए विश्वास जताया कि जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में नए कार्यालय के निर्माण से संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.