-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

संकल्प से सिद्धि" अभियान के तहत रतनपुर मंडल में जन चौपाल का आयोजन, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी


"संकल्प से सिद्धि" अभियान के तहत रतनपुर मंडल में जन चौपाल का आयोजन, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

रतनपुर, 16 जून 2025— भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के अंतर्गत आज "संकल्प से सिद्धि" अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शक्तिकेंद्र करहैया पारा, ग्राम पंचायत पोड़ी, मोहदा एवं बनाबेल में आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ग्यारह वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

जन चौपाल के माध्यम से सीधे लाभार्थियों से संवाद करते हुए योजनाओं के लाभ और उनके प्रभाव पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बातें रखीं और कई लाभार्थियों ने योजनाओं से मिले प्रत्यक्ष लाभों को साझा किया।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल के शक्तिकेंद्रों में प्रधानमंत्री मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि हर वर्ग, हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।

प्रमुख उपस्थिति:

  • शक्तिकेंद्र पोड़ी से: तिरिथ यादव, दुर्गा बबलू, कश्यप जी, ज्वाला कौशिक, रंजीत कश्यप, प्रभुनाथ साव, मुकेश यादव

  • शक्तिकेंद्र करहैया पारा से: ज्ञानेंद्र कश्यप, प्रशांत यादव, द्वारिका पटेल

  • शक्तिकेंद्र मोहदा से: संतोष यादव, शत्रुघ्न जायसवाल

  • शक्तिकेंद्र बनाबेल से: रघुवीर सिंह आर्मो

साथ ही, सभी बूथ अध्यक्षभाजपा कार्यकर्तामाताएं-बहनें और स्थानीय ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना सहित अनेक योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य रहा कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाया जाए और देश के हर नागरिक को सरकार की योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.