-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बोदरी नगर पालिका परिषद में प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति हेतु आप ने जिलाधीश को सौपा ज्ञापन*

बोदरी नगर पालिका परिषद में प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति हेतु आप ने जिलाधीश को सौपा ज्ञापन

आज 12 /06/2025 आम आदमी पार्टी में बोदरी में पदस्थ भारती साहू के स्थान पर मुख्य नगर पालिका आधिकारी के पद पर प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्तिको लेकर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौपा ।
आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री सरदार जसबीर सिंह चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, बोदरी नगर पालिका अध्यक्ष पति विजय भा ने जिलाधीश महोदय को ज्ञापन के माध्यम से  माँग की है की बोदरी नगर पालिका में बोदरी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी के रूप में पदस्थ भारती साहू के स्थान पर किसी प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति करी जाए ।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधीश महोदय को यह भी अवगत कराया की बोदरी नगर पालिका में बोदरी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी के रूप में कांग्रेस के प्रशासन काल में सन् 2022 में उच्च शिक्षा विभाग की बिलासा गर्ल्स कॉलेज 
में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ( प्रयोगशाला सहायिका) के पद पर पदस्थ भारती साहू को एक वर्ष के लिए बोदरी नगर पालिका परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में  प्रतिनियुक्ति कर दी गई जो आज 3 वर्ष बाद भी भाजपा शासन काल में भी इस पद पर कार्यरत हैं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीयों ने कहा कि बोदरी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत बिलासा देवी एयरपोर्ट एवं अनेक महत्वपूर्ण कॉलोनी है और ऐसे महत्वपूर्ण स्थान की बागडोर एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीको सौंप कर रखना अनुचित है ।
आम आदमी पार्टी ने इस ज्ञापन के माध्यम से जिलाधीश महोदय से आग्रह किया है कि बोदरी नगर पालिका परिषद जैसी महत्वपूर्ण नगरपालिका में तत्काल भारती साहू के स्थान पर पूर्ण कालिक नगर पालिका मुख्य अधिकारी की पद स्थापना की जाए एवं वर्तमान की CMO पद पर पदस्थ भारती साहू को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

आज के इस जिलाधीश के साथ भेट मुलाकात में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री सरदार जसबीर सिंह चावल , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, बोदरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति विजय वर्मा भा, हितेश आहूजा, दीपक जगवानी, अजय बुधवानी, रवि खत्री सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 *इरफ़ान सिद्दीकी* 
 *मीडिया प्रभारी* 
 *आम आदमी पार्टी* 
 *बिलासपुर छत्तीसगढ़*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.