-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर जिला अस्पताल में रक्त दान शिविर आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर जिला अस्पताल में रक्त दान शिविर आयोजित

*रक्तदाताओं को कलेक्टर ने प्रदान किए प्रमाण पत्र*

 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज जिला अस्पताल में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन मे आयोजित शिविर शाम 5 बजे तक 35 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। 
इस अवसर पर कलेक्टर ने 16 बार रक्तदान कर चुके हर्री निवासी आर्या सिंह उरेती सहित रक्त दान दाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र पैकरा, डॉ. के बी सिंह पैथोलॉजी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विभा टोप्पो, आयुष्मान भारत जिला परियोजना समन्वयक आशुतोष पांडेय, रेडक्रास सोसायटी प्रभारी राजकुमार कौशिक सहित स्वास्थ्य का अमला एवं रक्तदाता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.