-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री कप राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 जून को

मुख्यमंत्री कप राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 जून को

दिब्येन्दु मृधा महिला फुटबॉल महासंघ छत्तीसगढ़ प्रवक्ता

कोरबा। मुख्यमंत्री कप राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 08 जून 2025 समय दोपहर 03:00 बजे सेन्ट्रल स्टेडियम एस.ई.सी.एल. कोरबा में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत के करकमलों से किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की सभापति नूतन सिंह राजपूत करेंगें।

भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव शेख जावेद ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का पहला मुकाबला झारखंड और आंध्रप्रदेश की टीमों के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की समग्र जिम्मेदारी साजी टी जान को सौंपी गई है। महिला खिलाड़ियों की देखरेख की जिम्मेदारी अंजू सिंह, जानकी साहू, सुनीता देवांगन, स्मिता सिंह और पद्मिनी साहू को दी गई है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एनटीपीसी कोरबा के कार्यपालन निदेशक, परियोजना प्रमुख एवं मानव संसाधन प्रमुख उपस्थित रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ मिनी फुटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद सिमरनजीत कौर, पार्षद धन कुमारी गर्ग, इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह तथा सीटू के केंद्रीय महासचिव व्ही एम मनोहर भी मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए नगर निगम, स्थानीय प्रशासन एवं खेल विभाग की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। इस राष्ट्रीय आयोजन से कोरबा में महिला फुटबॉल को नया आयाम मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.