-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रतनपुर मंडल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित जन चौपाल सम्पन्न

📍रतनपुर मंडल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित जन चौपाल सम्पन्न

बिलासपुर/रतनपुर।
भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र पचरा, पुडू, रिगवार के उमरिया दादर, कोईलारीपारा, तेंदूभाठा एवं रिगवार ग्रामों में आज "संकल्प से सिद्धि तक—विकसित भारत का अमृतकाल" विषय पर आधारित जन चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को ग्रामवासियों के समक्ष विस्तार से रखा गया।

भाजपा रतनपुर मंडल अध्यक्ष श्री दुर्गा कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि –

"पिछले 11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने संवेदनशील, पारदर्शी एवं परिणाम आधारित शासन की नई परिभाषा गढ़ी है। यह यात्रा 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' की संकल्प यात्रा रही है, जिसने गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाया।"

मंडल महामंत्री श्री ज्वाला कौशिक ने कहा –

"यह केवल एक नेतृत्व नहीं, बल्कि एक विकासशील भारत की मजबूत नींव है, जिसकी गूंज विश्व मंच तक सुनाई दे रही है।"

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष रामकेश्वर साहू, उत्तम सिंह, संतोष दास मानिकपुरी, राजू मानिकपुरी, अमोल सिंह, अमर सिंह, महीपत सिंह सहित समस्त कार्यकर्ता, ग्रामीणजन, माताएं-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संकल्पों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन प्रकट किया।

#11YearsOfSeva #ModiGovernment #ViksitBharat #जनचौपाल #BJP

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.