विकसित भारत का अमृतकाल — सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 गौरवशाली वर्ष!
कोटा विधानसभा क्षेत्र।
भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के तत्वाधान में "संकल्प से सिद्धि" जन चौपाल का आयोजन शक्ति केंद्र भेड़ीमुड़ा, दर्रीपारा, भैसाझार, चपोरा, बिरगहनी, मझवानी, बानाबेल और छतौना में किया गया।
जन चौपाल कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों, गरीब कल्याण, सुशासन, और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता लवकुश कश्यप (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं और देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।
मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप, मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक, जन चौपाल प्रभारी रोहिणी बैसवाड़े, सह प्रभारी ज्ञानेंद्र कश्यप, एवं शक्ति केंद्र प्रभारी घनश्याम रात्रे सहित अनेक वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर मनोज बिरको, घनश्याम कमलसेन, सुमंत जायसवाल, हरीशंकर यादव, श्रीमती बीनू निराला, श्रीमती सावित्री रात्रे, श्रीमती प्रमिला कश्यप, श्रीमती सुरेखा कश्यप, राजकुमार साहू, लखन तिवारी, संतोष यादव, रघुवीर सिंह, लखन सिंह पैकरा, मनहरण यादव, रामनिहोरा लास्कर, रामभजो साहू, भाऊराम जायसवाल, मोतीराम यादव, रामकुमार कश्यप, रामायण वैष्णव, हर्ष पटेल, उमेश भारद्वाज, दुर्गा कोशले, विनोद जायसवाल, सोनू कोशले , मनोज सारथी, गोपाल श्रीवास, और विष्णु राजपूत जैसे सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी ने एक स्वर में "विकसित भारत" के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया और आमजन को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, पंच-सरपंच ,जनपद सदस्य, एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
जन चौपाल में यह स्पष्ट संदेश गया कि —
"जन-जन तक पहुंचे विकास, सुशासन और अंत्योदय की भावना — यही है अमृतकाल का संकल्प।"
