-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

हरियाली सेवा फाउंडेशन परिवार द्वारा सिंदूर शौर्य सम्मान यात्रा

बिलासपुर-रविवार को हरियाली सेवा फाउंडेशन परिवार द्वारा सिंदूर शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई।जिसमें हरियाली परिवार के वरिष्ठ से लेकर बच्चे भी शामिल रहे।शौर्य सम्मान यात्रा बी आर यादव गार्डन से प्रारंभ होकर बृहस्पति बाजार,जेल लाइन,नाज चौक से लखीराम ऑडिटोरियम,राघवेंद्र भवन होते हुए देवकीनंदन चौक में भारत माता के सामने जन गण राष्ट्रगीत गा कर बी आर यादव गार्डन में वंदे मातरम् से समापन किए।
 इस शौर्य सम्मान यात्रा में हमारे नन्हें सदस्य मास्टर लक्ष्य तिवारी,बेबी अंशिका तिवारी, कुमारी अनेशा देवांगन,वरिष्ठ सदस्य आर तावड़कर, डॉ सुधाकर बीबे,जी एस गुप्ता,कृष्ण कुमार दुबे,लक्ष्मण चांदनी,गणेश सोनवानी,शरद शर्मा,शशिकांत  जायसवाल,गिरीश शुक्ला,बबला श्रीवास,संजय माहेश्वरी,विजय आडवाणी,सुरेश देवांगन,निलेश मसीह,रामानंद तिवारी (आर्यन) महेंद्र सूर्यवंशी,संजय तथा महिलाओं में श्रीमती शोभा बीबे,कमला देवांगन,पूर्णिमा पिल्ले कुमारी भारती डड़सेना शामिल रही। हरियाली परिवार के ये सदस्य सुबह 7 बजे सेना के सम्मान में हम सब मैदान में जैसे नारे और भारत माता की जय,वंदे मातरम् का उदघोष कर यात्रा पूरी किए।समापन के दौरान आर तावड़कर ,शरद शर्मा  और जी एस गुप्ता जी ने पुष्प अर्पित कर सभी सदस्यों का सम्मान किए और शरद शर्मा द्वारा नाश्ते का प्रबंध किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.