-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सीएमओ का ज्ञापन सौंपकर आभार व्यक्त किया बीजेपी पार्षदों ने

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सीएमओ का ज्ञापन सौंपकर आभार व्यक्त किया बीजेपी पार्षदों ने 

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के भाजपा पार्षदगणों ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो का आभार ज्ञापन सौंपकर आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी । बीजेपी पार्षदों ने बताया कि विगत तीन माह पूर्व ही नवगठित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में चुनाव सम्पन्न हुआ , चुनाव पश्चात परिणाम की घोषणा , शपथ ग्रहण समारोह , अध्यक्ष का निर्वाचन नव निर्वाचित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व पार्षदों का कार्यभार ग्रहण एवं पी.आई.सी. का गठन सीएमओ मैडम द्वारा नेतृत्व में सामान्य सभा सुचारू रुप से सम्पन्न कराने आदि कार्यक्रमों का लगभग दो माह लग जाते हैं । अब शेष एक माह के अल्प अवधि में अपने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सभी 30 वार्डों में कर्मचारियों के अभाव के बावजूद जनहित के सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं । यह नव गठित नगर पालिका के लिए एक चुनौती पूर्ण कार्य है, जिसे समन्वय बनाकर सहजता एवं सरलता के साथ संपादित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। जिसके लिए हमारे नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदया बधाई के पात्र हैं , और हम सब बीजेपी के पार्षदगण उनका आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं । 

विपक्ष का आरोप गलत है यह पालिका सबका है । 

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के बीजेपी पार्षदों व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों द्वारा यह कहा जा रहा है कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय है जो कि यह ग़लत है पालिका सभी जनताओ का है । क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का आवश्यकता अनुसार लोग यहां अपना काम को लेकर पहुंचते हैं । बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग हर कार्य में हस्तक्षेप करते आ रहे हैं चाहे ओ शपथ ग्रहण हो , बैठक हो । वे नहीं चाहते कि बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र में विकास हो क्योंकि जब भी अच्छे कार्य का समय आता है तो वें नहीं चाहते कि भाजपा शासनकाल काम हो , ताकि वें लोग अपना उंगली सीधा कर सके ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.