-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के प्रयास लाए रंग: 8 माह से लापता महिला को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों को सौंपा



कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के प्रयास लाए रंग: 8 माह से लापता महिला को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों को सौंपा

बिलासपुर।
बिलासपुर जिले के ग्राम कोरमी निवासी एक महिला, जो पिछले 8 माह से लापता थी, आखिरकार सकुशल अपने परिजनों के पास लौट आई है। इस सराहनीय कार्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री त्रिलोक श्रीवास की अहम भूमिका रही। राष्ट्रीय समन्वयक-AICC, प्रभारी - प्रदेश कांग्रेस कमेटी (उत्तर प्रदेश एवं गुजरात) श्री त्रिलोक श्रीवास ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।

मामले की जानकारी के अनुसार, ग्राम कोरमि की विधवा महिला श्रीमती संतन देवी की बेटी दुर्गा देवी, जो मानसिक रूप से थोड़ी अस्वस्थ है, अक्टूबर 2024 में दुर्गा झांकी देखने बिलासपुर आई थी, तभी से लापता हो गई थी। परिजनों ने इस संबंध में कई बार थाने का चक्कर लगाया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जिला पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान जब त्रिलोक श्रीवास को इस विषय की जानकारी मिली, तो उन्होंने संतन देवी को आश्वस्त किया कि चुनाव के बाद वे इस विषय में प्रयास करेंगे। चुनाव उपरांत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर महिला की तलाश शुरू करवाई।

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने इस मामले में विशेष रुचि लेते हुए थाना सिरगिट्टी प्रभारी श्री रजनीश सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर महिला की पतासाजी शुरू करवाई। यह टीम शामली (मेरठ) तक पहुंची, जहां से लापता महिला को सकुशल बरामद कर उनके परिवार को सौंप दिया गया।

इस पूरे अभियान में पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल, और थाना प्रभारी सिरगिट्टी श्री रजनीश सिंह की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय रही।

महिला के सकुशल वापसी पर उसके परिजनों ने कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास और बिलासपुर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.