पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
रतनपुर, — पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल द्वारा जगदेव बंध तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण, घाट पचरी एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मा. श्री लवकुश कश्यप, दुर्गा बबलू कश्यप, डॉ. सुनील जायसवाल, संतोष तिवारी, सुरेश सोनी, रविंद्र दुबे, संतोष यादव, ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव, श्रीमती बीनू निराला, ज्ञानेंद्र कश्यप, दिनेश प्रभाकर, शिवमोहन बघेल, डॉ. चंद्र कुमार, सूरज कश्यप, राजकुमारी बिसेन, इंदु यादव, विजय श्री, हर्ष पटेल, शंकर राव, रामा जायसवाल, राहुल कश्यप, प्रेमांशु तिवारी, कुश कहरा, द्वारिका पटेल, रामायण वैष्णव, कृपाल सिंह, रामायण श्यामले, मनोज सारथी, दिलीप रजक, नाथू राम, रामकुमार कश्यप, प्रहलाद कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर यह कार्यक्रम जनसेवा और स्वच्छता के प्रति संकल्प को समर्पित ।
