-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वामी आत्मानंद स्कूल रतनपुर का परीक्षा परिणाम शानदार, 10वीं में 98.89% और 12वीं में 94.81% सफलता



स्वामी आत्मानंद स्कूल रतनपुर का परीक्षा परिणाम शानदार, 10वीं में 98.89% और 12वीं में 94.81% सफलता

रतनपुर, 7 मई 2025

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल रतनपुर ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। हाल ही में घोषित 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

10वीं कक्षा का परिणाम:
कुल 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 89 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

  • प्रथम श्रेणी में: 62 विद्यार्थी
  • द्वितीय श्रेणी में: 26 विद्यार्थी
  • तृतीय श्रेणी में: 1 विद्यार्थी
  • पूरक: 1 विद्यार्थी
  • उत्तीर्ण प्रतिशत: 98.89%

12वीं कक्षा का परिणाम:
कुल 135 विद्यार्थियों में से 128 सफल हुए।

  • प्रथम श्रेणी में: 97 विद्यार्थी
  • द्वितीय श्रेणी में: 31 विद्यार्थी
  • पूरक: 6 विद्यार्थी
  • अनुत्तीर्ण: 1 विद्यार्थी
  • उत्तीर्ण प्रतिशत: 94.81%

उत्कृष्ट छात्र:

  • 10वीं में पारस सिरार ने 93.33% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • 12वीं में पलनीराज ने 91% अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्राचार्य और शिक्षकों ने इस शानदार परिणाम पर विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय का यह प्रदर्शन शिक्षा के प्रति समर्पण और मेहनत का परिणाम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.