-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सक्ती : कैथा गांव में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल



सक्ती : कैथा गांव में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल

सक्ती। हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में सड़क किनारे खड़ी खराब ट्रक से टकराने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ के चंडीपारा क्षेत्र से हसौद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कैथा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। ट्रक किन परिस्थितियों में सड़क किनारे खड़ी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

घायलों के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.