-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर. 11 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 12 अप्रैल को उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन एवं छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के द्वि-वार्षिक प्रतिवेदन के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में दोपहर सवा 12 बजे से इसका आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग रायपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया करेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.