-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

श्री सप्तदेव मंदिर में ’’ ब्राह्यण भोज ’’ का विशेष आयोजन सम्पन्न

श्री सप्तदेव मंदिर में ’’ ब्राह्यण भोज ’’ का विशेष आयोजन सम्पन्न
 

श्री सप्तदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 31 वर्ष, कृष्णा ग्रुप के स्थापना के 51 वर्ष पूर्ण होने एवं कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर राजा मोदी के विवाह के 25 वें वर्षगांठ के अवसर पर  दिनॉक 21.04.2025 दिन सोमवार को श्री सप्तदेव मंदिर में दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक 51 जोडे ब्राह्यण-ब्राह्यणी भोज का आयोजन किया गया। भोग के इस आयोजन में लगभग 120 ब्राह्यण-ब्राह्यणी देवताओं ने उपस्थित होकर भोग का पुण्य लाभ अर्जित किया एवं उक्त कार्यक्रम को किये जाने पर मोदी परिवार तथा राजा मोदी को उनके विवाह के 25 वे वर्षगांठ की बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

श्री अशोक मोदी जी ने समस्त ब्राह्यण देवताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ब्राह्यण भोज कराने से पीढ़ियॉ तर जाती है। कलयुग में ब्राह्यण ही देवता स्वरूप है एवं उनको भोज करवाना भगवान को भोजन करवाने के समतुल्य है। मोदी जी ने बताया कि कोरबा के श्री सप्तदेव मंदिर में लगभग 10 वर्ष पूर्व इस प्रकार का ब्राह्यण भोज का आयोजन किया जा चुका है एवं उसके पश्चात दिनॉक  21.04.2025 को इस प्रकार के ब्राह्यण भोज कार्यक्रम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी के इस अवसर पर इस दिन सायं 4.00 बजे मॉ श्री राणीसती दादी का भव्य मंगलपाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें 51 मंगलपाठी बहिनों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर एक लय एवं एक राग में संगीतमय मंगलपाठ कर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। 

संगीतमय मंगलपाठ किये जाने हेतु कोरबा की समता उचानियॉ एंड पार्टी को विशेष रूप से मंदिर में आमंत्रित किया गया था जिन्होने अपने मधुर भजन गायकी से सबका मन मोह लिया। 

ब्राह्यण भोज के साथ साथ मंगलपाठ के इस कार्यक्रम की सभी नगरवासियो ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.