-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बांकीमोंगरा में विकास कार्यों का भूमिपूजन, अध्यक्ष सहित पार्षदगण व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बांकीमोंगरा में विकास कार्यों का भूमिपूजन, अध्यक्ष सहित पार्षदगण व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बांकीमोंगरा। 1 अप्रैल 2025 को जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्षा श्रीमती सोनी कुमारी झा, उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर, वार्ड पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड क्रमांक 7 के जंगल साइड पटेल मोहल्ला में तूफानी घर से गोपालदास घर तक सी.सी. रोड और आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के भूमिपूजन से हुई। इसके बाद विशेष अग्रवाल घर से तिलक राम चौहान घर तक सी.सी. रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

वार्ड क्रमांक 16 में तिहारु चौहान घर से मुक्तिधाम तक, वार्ड क्रमांक 17 में दयानंद चौधरी घर से पप्पू पोद्दार घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली, जय स्तंभ से ओम कुर्रे घर तक सी.सी. रोड तथा वार्ड क्रमांक 15 में राजा ठेला घर से राजेन्द्र यादव व गायत्री साहू घर होते हुए राठौर जनरल स्टोर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। इसके अलावा मंगलू घर से साईं मंदिर तक सी.सी. रोड और आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष पति श्री विकास झा, प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ श्री विकास झा, बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक—बबलू डहरिया, मोहित दुबे, प्रकाश झा, मुकेश झा, प्रमोद सोना, सूरज मिश्रा, पवन शर्मा, प्रमोद कुमार, सतीश लहरे, रमेश अग्रवाल, निखिल सिगोटिया, लक्ष्मी अग्रवाल, अनिता राजपूत तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं स्थानीय वार्डवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष पति श्री विकास झा को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिनमें सड़क, नाली, जर्जर भवन, बिजली और पानी जैसी समस्याएँ प्रमुख रहीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर पालिका परिषद की पूरी टीम इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.