-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग उपचार में बड़ी सफलता..इंटरट्रोकैनटेरिक फेमर फ्रैक्चर प्लेटिंग का पहला सफल ऑपरेशन

जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग उपचार में बड़ी सफलता

इंटरट्रोकैनटेरिक फेमर फ्रैक्चर प्लेटिंग का पहला सफल ऑपरेशन

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला चिकित्सालय ने उन्नत चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में पहली बार इंटरट्रोकैनटेरिक फेमर फ्रैक्चर प्लेटिंग का सफल ऑपरेशन किया गया, जिससे हड्डी रोग संबंधी जटिल सर्जरी के लिए अब मरीजों को अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल, मंगलवार को 59 वर्षीय भोला रजक का ऑपरेशन किया गया। इस प्रक्रिया में प्लेट फिक्सेशन तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे मरीज की टूटी हड्डी को स्थिर कर तेजी से ठीक होने में मदद मिलेगी।

आधुनिक सुविधाओं से जिले को नई पहचान

जिले में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की विशेष पहल के तहत आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। इस प्रयास से अब स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो रही हैं।

इस सफलता से न केवल मरीजों को जल्द और बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें राहत मिलेगी। स्थानीय चिकित्सा सेवाओं में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जिले का स्वास्थ्य क्षेत्र और अधिक सशक्त होगा।

- संवाददाता, गौरेला पेंड्रा मरवाही

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.