-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्कॉर्पियो की टक्कर से 8 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत



स्कॉर्पियो की टक्कर से 8 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत
प्रेमाबाग, बैकुंठपुर में सुबह की घटना से मचा हड़कंप

बैकुंठपुर (कोरिया)। शहर के प्रेमाबाग क्षेत्र में आज सुबह लगभग सात बजे दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन दीवार से जा टकराई। हादसे के समय दीवार से लगे गेट के पास एक 8 वर्षीय बच्ची खड़ी थी, जो तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे दीवार से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुँचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है।

मासूम बच्ची की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.