-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

रतनपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा छठवीं और सातवीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को ससम्मान विदाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद कक्षा आठवीं के छात्रों को तिलक लगाकर, कलम भेंट कर और पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए अल्पाहार व भोजन की भी व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर प्रमुख अभ्यागत गुलाब साहू (संकुल प्राचार्य, बछाली खुर्द), शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कृतिका पैकरा, विशिष्ट अतिथि सीमा ठाकुर, स्कूल के प्रधान पाठक दिनेश पांडेय, शिक्षक ओमप्रकाश जायसवाल, देव कुमार लास्कर और प्रमिला लास्कर उपस्थित रहे।

प्रधान पाठक दिनेश पांडेय ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। प्रमुख अभ्यागत गुलाब साहू ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कृतिका पैकरा ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश पांडेय ने किया तथा आभार प्रदर्शन आँचल ठाकुर ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.