-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पेंड्रा- लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए बाईपास की मांग के लिए किया गया,सर्वदलीय बैठक

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
--------------------------------
पेंड्रा- लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए बाईपास की मांग के लिए किया गया,सर्वदलीय बैठक 

 जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं जिस पर किसी प्रकार का कोई नियंत्रण देखा नहीं जा रहा है ,लगातार शहर के अंदर से बड़ी-बड़ी हाईवे वाहनों का संचालन तेज रफ्तार से हो रहा है ,ना ही उनकी रफ्तार की गति पर लगाम लगाया जा रहा है और ना ही इन पर कोई कार्यवाही की जा रही है जबकि नो एंट्री होने के बावजूद भी धड़ल्ले से गाड़ियां स्पीड से दौड़ रही हैं. सड़क दुर्घटनाओं के कारण पेंड्रा के लोग आक्रोशित हैं  ।
 गौरतलब है कि,एक सप्ताह में सड़क दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई वर्षों से पेंड्रा बाईपास की घोषणा की जा चुकी है परंतु आज दिनांक तक पेंड्रा बाईपास नहीं होने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी होती चली जा रही है आगे इस प्रकार की घटना ना हो इसलिए सर्वदलीय मंच ने बैठक किया और निर्णय लिया कि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री रोड मंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द बाईपास बनाने की मांग की जाएगी. सोमवार को सभी लोग मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे. उसके बाद शनिवार को उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा.  दोनों विधायकों के माध्यम से विधानसभा में भी क्वेश्चन उठाने के लिए कहा गया है साथ ही विधानसभा स्पीकर एवं ज्योत्सना महंत के द्वारा भी इस को विधानसभा में उठाने की बात कही जाएगी. 
     बाईपास के लिए जगह चिन्हांकित कर ली गई है एवं इसका अधिग्रहण भी कर लिया गया है परंतु आज दिनांक तक मुआवजा प्राप्त नहीं होने के कारण बाईपास का काम अटका हुआ है अतः शासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द मुआवजा राशि वितरण कर बाईपास का निर्माण किया जाए ताकि हादसे से बचा जा सके. पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने आश्वासन दिलाया है कि जल्द से जल्द बाईपास निर्माण कराया जाएगा चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.