नगर पालिका अध्यक्ष ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन
बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने 31 मार्च 2025 को नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर, वार्ड पार्षदगण, भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विकास कार्यों की शुरुआत वार्ड क्रमांक 12 गजरा में स्थित शिव मंदिर के निर्माण कार्य के भूमिपूजन से हुई। इसके बाद वार्ड क्रमांक 9 अंबेडकर नगर में आर.सी.सी. नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 10 में चौपाटी से विनायक पब्लिक स्कूल तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 12 में सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार में शिव मंदिर से मुख्य मार्ग तक सी.सी. रोड निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 14 गुड़ीपारा सामुदायिक भवन से सेवक दास घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि यह विकास कार्य नगर की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बांकीमोंगरा के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो विकास झा, भाजपा बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, महामंत्री अश्वनी साहू, हनुमान पांडे, मंडल प्रभारी सतीश झा, महिला मोर्चा महामंत्री अनिता राजपूत समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर के अधिकारी उपस्थित रहे।
