-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक अटल श्रीवास्तव ने सरकार से मांग की है कि रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू हो

रतनपुर-कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने हाल ही में रायपुर विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखित प्रश्न के माध्यम से पूछा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ कौन-कौन पदस्थ हैं, ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है या नहीं, और पिछले दो वर्षों में कितने सामान्य एवं ऑपरेशन से प्रसव हुए हैं।

लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब में बताया कि रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. शिला साहा 1 जून 2022 से और डॉ. नेहुल झा 21 जुलाई 2022 से पदस्थ हैं। जनवरी 2023 से जनवरी 2025 तक कुल 1,977 प्रसूति मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 1,299 सामान्य प्रसव हुए, लेकिन ऑपरेशन से एक भी प्रसव नहीं हुआ। इसके अलावा, 678 गर्भवती महिलाओं को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने मंत्री से पूछा कि ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा कब तक शुरू होगी और क्षेत्र की महिलाओं को बाहर रेफर करने की समस्या का समाधान कब तक होगा। इस पर मंत्री ने जल्द ही ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने का आश्वासन दिया।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने सरकार से मांग की है कि रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू की जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक चिकित्सा सेवाएं मिल सकें और उन्हें अन्य अस्पतालों में जाने की परेशानी से बचाया जा सके। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.