-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

समावेशी विकास को गति देने वाला बजट: भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजू मानिकपुरी

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: समावेशी विकास को गति देने वाला बजट: भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजू मानिकपुरी

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने आज GATI (गती) पर आधारित 1,65,100 का बजट पेश किया. इसे लेकर राजू मानिकपुरी ने आज प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को प्रदेश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट अटल निर्माण वर्ष के अनुरूप प्रदेश को एक नए विकास पथ पर ले जाने वाला है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘GYAN’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के विकास के लक्ष्य को ‘GATI’ के माध्यम से आगे बढ़ाने की योजना इस बजट में स्पष्ट रूप से झलकती है.
पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए ₹8,500 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है, जिससे हजारों परिवारों को आवास की सुविधा मिलेगी.
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए विशेष बजटीय प्रावधान किए गए हैं, जिससे गांवों को शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.