-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन

बरपाली। महिला एवं बाल विकास परियोजना बरपाली के तत्वावधान में समरसता भवन, बरपाली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा, जनपद सदस्य नीता यादव, बाल संरक्षण अधिकारी कोरबा दया दास मानिकपुरी, परियोजना अधिकारी बरपाली कीर्ति जैन, प्रवीण उपाध्याय, संजू वैष्णव, तुलसी रात्रे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से की गई। इसके पश्चात आगंतुक अतिथियों का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल संरक्षण अधिकारी दया दास मानिकपुरी ने "आओ बनाए बाल विवाह मुक्त कोरबा" अभियान के तहत बाल विवाह रोकथाम के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।

जनपद सदस्य नीता यादव ने बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी, जबकि मनोज झा ने अपने संबोधन में कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु की, परंतु विवाह के लिए अक्षम बेटियों की सहायता हेतु कन्यादान करने की पहल की जाएगी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाने की भी बात कही।

कार्यक्रम का संचालन स्वधा जी ने किया तथा अंत में शैलेंद्र जी ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए जागरूकता बढ़ाना एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.