-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

"भाव के भूखे हैं भगवान" – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

"भाव के भूखे हैं भगवान" – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर, 28 मार्च 2025"भगवान प्रेम और भक्ति से वशीभूत हो जाते हैं, वे भाव के भूखे होते हैं। जो भी अच्छा या बुरा हमारे साथ होता है, वह हमारे कर्मों और प्रारब्ध पर आधारित होता है।" यह विचार लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के हरदीकला और नगरोड़ी ग्राम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं शिव पुराण कार्यक्रम में व्यक्त किए।

श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक (प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं गुजरात) एवं जिला पंचायत सदस्य (क्षेत्र क्रमांक-3) हैं, ने अपने सहयोगियों के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

भगवान हर कण में विद्यमान

श्रीवास ने कहा कि "सारी सृष्टि उस विराट प्रभु की है और वह हर कण-कण में व्याप्त हैं। जब मनुष्य के जीवन में सब कुछ अच्छा होता है, तो वह भगवान को भूल जाता है, लेकिन जब कठिनाइयाँ आती हैं, तो उसे लगता है कि भगवान उसकी ओर ध्यान नहीं दे रहे। वास्तव में, हर स्थिति हमारे पूर्वजों और हमारे स्वयं के कर्मों का परिणाम होती है।"

भव्य आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नगरोड़ी के कलुआ धाम आश्रम में आयोजित इस शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन वीरेंद्र कौशिक एवं उनके परिवार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पंडित विजय तिवारी, पंडित जितेंद्र शर्मा 'जीतू', संतोष यादव, लिंमतरी सरपंच, नगरोड़ी उप सरपंच केशव साहू, केशव पांडे, दिनेश कश्यप, उत्तम वर्मा (पूर्व सरपंच), राजा यादव, विनय यादव, बहोरन श्रीवास, चरण सिंह राज, पुन्नी राम साहू, ओमप्रकाश साहू, बिट्टू यादव, मुकेश श्रीवास सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

श्री त्रिलोक श्रीवास का भव्य स्वागत

कार्यक्रम में आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने श्री त्रिलोक श्रीवास एवं अन्य अतिथियों का साल, श्रीफल भेंट कर एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और भक्ति रस में डूबे रहे।

इस धार्मिक आयोजन ने श्रद्धालुओं में भक्ति की भावना जागृत की और भगवान के प्रति प्रेम और समर्पण का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.