ग्राम पंचायत उमरिया दादर पचरा में हर्षोल्लास से मनी होली, फाग गीतों पर झूमे लोग
गुरुवार की रात को पूरे विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। भक्त प्रह्लाद और होलिका की मूर्ति स्थापित कर ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की। शुक्रवार सुबह से ही लोग रंग और गुलाल लेकर एक-दूसरे को रंगते नजर आए। गांव में जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए, जहां बड़े-बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ जनों और युवाओं ने मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में विनोद कुमार पटेल, राधेश्याम यादव, राजू दास मानिकपुरी, सियाराम यादव, नकुल दास मानिकपुरी, राजा यादव, कुलदीप यादव, सीताराम वैष्णव, ओम कुमार साहू, संतोष दास मानिकपुरी, भागवत दास मानिकपुरी, अमर सिंह, मनी शंकर जायसवाल, धन सिंह पोर्ते सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत में होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाई। पूरे दिन पुलिस पेट्रोलिंग जारी रही, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी ने आनंदपूर्वक होली का आनंद लिया।
