-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी का भंडाफोड़, सप्लायर समेत चार गिरफ्तार

अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी का भंडाफोड़, सप्लायर समेत चार गिरफ्तार

गौरेला, 27 मार्च। जिले में अवैध नशीले इंजेक्शनों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गौरेला थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मुख्य सप्लायर भी शामिल है।

वाहन जांच के दौरान पकड़ाए तस्कर
26 मार्च की रात पुलिस टीम अंडर ब्रिज, पुराना गौरेला के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक टीव्हीएस अपाचे बाइक (CG 13 R 3540) पर सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से 20 नग BUPRENORPHINE INJECTION और 20 नग AVIL INJECTION बरामद हुए। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके आधार पर मनेन्द्रगढ़ निवासी सप्लायर सलमान खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी और कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों में अतुल साहू, मनीष मसीह उर्फ मोनू, लक्ष्मण सारथी उर्फ करिया और सलमान खान शामिल हैं। इनके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21, 22(c) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फाइनेंशियल लेन-देन की जांच कर रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए
पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य सप्लायर सलमान खान पहले भी वर्ष 2021 में NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुका है और आदतन तस्कर है। वहीं, लक्ष्मण सारथी उर्फ करिया पूर्व में चोरी और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में गौरेला थाना के उप निरीक्षक राम निवास राठौर, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, आरक्षक चौपाल कश्यप, राजेश शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, हर्ष गहरवार, इंद्रपाल आर्मो, महेंद्र परस्ते और विजय पैंकरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अधीक्षक ने की सराहना
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने इस सफलता के लिए टीम को बधाई दी और कहा कि जिले में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.