हार और जीत को लेकर मुर्गा लड़ाई के दरमियान हुई थी दो युवकों के बीच झड़प, एक ने मुर्गे के पैर में लगे धारदार औजार से दूसरे के पेट पर किया प्राणघातक वार, पीड़ित युवक का पेट कटा, आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार, जेल दाखिल
_____________________________
एंकर_ मोहला_मानपुर जिले की मानपुर पुलिस ने मुर्गा लड़ाई के दरमियान ग्रामीण युवक के पेट पर चाकू नुमा औजार से प्राणघातक वार कर उसे गंभीर जख्मी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जैल दाखिल कराया है।
मानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर ध्रुव ने 2 मार्च को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोतरी में मड़ई_मेला के दौरान आयोजित मुर्गा लड़ाई के दरमियान एक दूसरे के मुर्गे की लड़ाई करा रहे दो ग्रामीण युवक ग्राम नेडगांव निवासी वीरेंद्र धुर्वे तथा ग्राम कोतरी निवासी सुरेन्द्र पुरामे के बीच मुर्गे की हार_जीत को लेकर विवाद हो गया। विवाद और झड़प के बीच लड़ाई के दरमियान मुर्गों के पैरों में बांधे जाने वाले चाकू नुमा धारदार औजार काती से वीरेंद्र धुर्वे ने सुरेन्द्र पुराने के पेट पर वार कर दिया। औजार की धार से सुरेन्द्र पुरामे का पेट फट गया तथा पेट के कुछ अंदरूनी हिस्से भी बाहर निकल आए। गंभीर रूप से ज़ख्मी सुरेन्द्र को मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार उपरांत बेहतर इलाज के लिए जख्मी सुरेन्द्र पुराने को गंभीर हालत में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहां बहरहाल वह उपचारार्थ भर्ती है।
वहीं दूसरी ओर घटना के अगले रोज पीड़ित के परिजन मुन्नूराम ने मामले को लेकर मानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसपर थाने में धारा 109 (1), 118 (1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना व कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए मानपुर पुलिस ने आरोपी युवक वीरेंद्र धुर्वे जो घटना के बाद से फरार था उसे ग्राम नेडगांव स्थित उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। तथा न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल दाखिल करा दिया।
