शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंशीताल में कक्षा 8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षा शांतिपूर्ण जारी
मरवाही, 26 मार्च 2025 – विकासखंड मरवाही के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंशीताल में कक्षा 8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आज परीक्षा के तहत अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्वक परीक्षा दे रहे हैं।
परीक्षा केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान कक्षाओं में अनुशासन बनाए रखने के लिए शिक्षकों एवं पर्यवेक्षकों की विशेष निगरानी रही।
विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इस हेतु परीक्षा की पारदर्शिता बनाए जाने हेतु अलग-अलग विद्यालय के शिक्षकों का केंद्राध्यक्ष ड्यूटी लगाई गई है । साथ ही प्रश्नपत्र का उठाव और जमा नियमानुसार थाने में किया जा रहा है ।
आगामी दिनों में अन्य विषयों की परीक्षाएँ भी नियत तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।
- संवाददाता बुद्धू सिंह श्याम की ख़ास रिपोर्ट
