-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस प्रशासन द्वारा गौरेला नगर में भव्य फ्लैग मार्च

*निर्भीक होकर करें मतदान – पुलिस अधीक्षक ने दल-बल के साथ किया फ्लैग मार्च* 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 08 फरवरी 2025 – आगामी नगरीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा गौरेला नगर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत पुलिस कंट्रोल रूम से हुई, जहां से पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे निःसंकोच पुलिस को सूचित करें।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंगली बाजार स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए चार मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बूथों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने और भयमुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.