-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

वार्ड 50 के मतदाताओं एवं जय वाधवानी को जीत की शुभकामनाएं – अमित पांडेय

वार्ड 50 के मतदाताओं एवं जय वाधवानी को जीत की शुभकामनाएं – अमित पांडेय

बिलासपुर: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जॉब्सकाइंड एजुकेशन ग्रुप के संचालक अमित पांडेय ने बिलासपुर वार्ड 50 के अपने सभी छात्रों, परिचितों और समर्थकों को भाजपा प्रत्याशी जय वाधवानी के पक्ष में मतदान करने के लिए धन्यवाद दिया है।
अमित पांडेय ने वीआईपी सिटी, वसंत विहार, पाटलिपुत्र कॉलोनी, राजीव विहार और लिंगियाडीह में अपने छात्रों और परिचितों से मिलकर जय वाधवानी के समर्थन में मतदान करने की अपील की थी।
उन्होंने कहा, "जय वाधवानी शुरू से ही जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य किए हैं।"

जय वाधवानी को जीत की बहुत-बहुत बधाई!

अमित पांडेय अब तक राज्य के 10,000 से अधिक छात्रों को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग और मोटिवेशनल सेशन प्रदान कर चुके हैं। शिक्षा और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए उन्हें कई नामचीन हस्तियों से सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता शैलेश पांडेय और पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी अमित पांडेय को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.