-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

NCC के बच्चों का हुआ यातायात का व्यावहारिक प्रशिक्षण

NCC के बच्चों का हुआ यातायात का व्यावहारिक प्रशिक्षण

⬛⬛🟥🟥⬛⬛

◼️ *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह 01*जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित किया जा रहा है, इस दौरान पुलिस द्वारा यातायात* *जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रकार के आयोजन, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बीमा शिविर , जागरूकता संबंधी रैली, चेतन यातायात की पाठशाला का आयोजन कर नगर वासियों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।* 

◼️ *इसी क्रम में आयोजित* *कार्यक्रम के संबंध में श्री शिवचरण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक यातायात ने* *जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा माह के 19 वें दिवस में*   *आज स्थानीय पुलिस परेड मैदान बिलासपुर में प्रातः 10:00 बजे से एनसीसी के छात्र-छात्राओं को यातायात का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया,  इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, श्री अशोक नागपुरे, अर्चना दुबे मैडम एवं यातायात के प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं शैलेंद्र सिंह तथा आरक्षक हरवंश पटेल द्वारा यातायात संचालन, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल, मैन्युअल अभ्यास, दुर्घटना के कारण बचाव के उपाय, गुड सेमीरिटन कानून, मोटर व्हीकल एक्ट की नवीन प्रावधान की जानकारी दी गई।*

◼️ *सड़क सुरक्षा माह क* *दौरान आज स्थानीय पुलिस परेड *मैदान में 78 लोगों ने अपने *लर्निंग लाइसेंस हेतु आवेदन की *प्रक्रिया पूर्ण की तथा 43 लोगों ने अपने वाहन का जनरल इंश्योरेंस कराया।* 
*जनहित में चलाए जा रहे इस लर्निंग लाइसेंस शिविर में कोई *भी पात्र व्यक्ति आवश्यक प्रपत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड/10 वीं *अंकसूची, एक पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा।*
*आम जनता से अपील है की *लाइसेंस शिविर में अधिक से *अधिक संख्या में उपस्थित होकर *अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए *तथा शिविर का लाभ ले।*
◼️ *शहर यातायात प्रबंधन के दौरान आज प्रमुख चौक चौराहा एवं बाजार परिक्षेत्र में यातायात पुलिस के द्वारा आम जनता को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, उनसे हेलमेट लगाने तथा सीट बेल्ट का प्रयोग वाहन चलाते समय किए जाने, गुड सेमेरिटन कानून की जानकारी दी गई।*

◼️ *सड़क सुरक्षा माह के 20 वें दिवस में क्रमशः एनसीसी के बच्चों का प्रशिक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस शिविर एवम् बीमा शिविर के साथ-साथ चौक चौराहा पर तथा जिंगल के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी जावेगी।*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.