
सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर की मुख्य शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में "रक्षक फिजिकल अकैडमी" के अभ्यर्थियों के लिये आयोजित कार्यक्रम में सेवा केंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी जी ने CG SI, CAF GD कॉन्स्टेबल, CGP GD, कांस्टेबल, इंडियन आर्मी, नेवी, एयर फोर्स, जीडी वनरक्षक और डिफेंस जॉब के लिए तैयारी करने वाले 50 से अधिक अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा माह के बारे में बताते हुए कहा कि मन के विचारों की गति तीव्र होने के कारण वाहन की गति भी बढ़ जाती है जो दुर्घटना का कारण बन जाती है। दीर्घायु होने के लिए संकल्पों की गति को कम रखें। आवश्यक रूप से हेलमेट लगाऐं। कार्यक्रम में रक्षक फिजिकल अकादमी के संचालक पूर्व सैनिक कृष्णा सिंह जी, अन्य ट्रेनर्स, बीके संतोषी दीदी, लायंस क्लब एम्ब्सडर डॉ. कमल छाबड़ा, अंजू दुआ आदि सम्मलित हुए।