-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नियुक्त नोडल-सहायक नोडल अधिकारियों की कलेक्टर ने ली बैठक

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
--------------------------
निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नियुक्त नोडल-सहायक नोडल अधिकारियों की कलेक्टर ने ली बैठक

*सभी प्रारंभिक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश*
 
       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी 
 लीना कमलेश मंडावी ने नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने हेतु नियुक्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर सभी प्रारंभिक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन की सम्पूर्ण गतिविधियों की तैयारी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को उनकी  सहायता के लिए नियुक्त सहायक नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर उन्हें सौपे गए दायित्वां का निर्वहन गंभीरता से करने के निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने संपत्ति विरूपण से संबंधित शिकायतों की जांच एवं कार्रवाई, मतदान केन्द्रों में वार्ड का नाम, क्रमांक आदि अंकित करने, मतदान सामग्री वितरण केन्द्र का चयन, सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, मतदान दलों का गठन एवं प्रशिक्षण, चिकित्सा व्यवस्था, आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने, कानून व्यवस्था, मतपत्रों का आकलन एवं मुद्रण, कन्ट्रोल रूम एवं शिकायत प्रकोष्ठ का गठन, सभी नगरीय निकायों में ईव्हीएम मशीन की आवश्यकतानुसार उपलब्धता, त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में लगने वाले मत पेटी की आवश्यकता सहित सम्पूर्ण गतिविधियों के लिए नियुक्त अधिकारियों को तैयारी सुनिश्चित करने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक एवं मरवाही प्रफुल्ल रजक एवं निर्वाचन की सभी गतिविधियो के लिए नियुक्त नोडल-सहायक नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.