एक हादसे में ट्रैक्टर दुर्घटना में 13 वर्षीय बच्चे की मौत जबकि 5 साल का बच्चा हो गया घायल
दो ट्रेलर की आमने सामने टक्कर में एक ड्राइवर की हुई मौत, तो वही क्रेशर गिट्टी को लेकर जा रहे ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर हुआ गंभीर रूप से घायल।।
पेंड्रा अमरपुर। जिले में गुरुवार हादसों का गुरुवार साबित हो रहा है, बुधवार की रात गुजारने के बाद से लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमे तीन अलग अलग हादसों में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं,एक हादसे में ट्रैक्टर दुर्घटना में 13 वर्षीय बच्चे की मौत जबकि 5 साल का बच्चा घायल हो गया था। वही दो ट्रेलर की आमने सामने टक्कर में 1 ड्राइवर की मौत हुई है, तो वही क्रेशर गिट्टी को लेकर जा रहे ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी घायलों का इलाज जारी है। जिले में गुरुवार को लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही है पहला मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के कंचनडीह गांव का है जहां पर घर के सामने खड़े ट्रैक्टर में अचानक कई बच्चे चढ़ गए और देखते ही देखते बच्चों ने ट्रैक्टर चल पड़ा कोई कुछ समझ पाता तब तक ट्रैक्टर आगे जाकर एक ऊंचे स्थान पर चढ़ने के बाद पलट गया जिससे ट्रैक्टर में सवार एक 13 वर्षी अभय राठौर निवासी गोरखपुर गौरेला जो कंचन डीह गांव एक भागवत के कार्यक्रम शामिल होने परिजनों के साथ गया हुआ था उसकी मौके पर ही दबकर मौत हो गई जबकि एक अन्य 6 साल का भीम राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों ने तत्काल लेकर जिला अस्पताल पहुँचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, वही दूसरा हादसा भी पेंड्रा थाना क्षेत्र का ही है जहां पेंड्रा मरवाही मुख्य मार्ग पर पंडरी खार गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही दो ट्रेलर में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिससे एक ट्रेलर ड्राइवर चन्दन पांडेय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा दुर्घटना के बाद से फरार हो गया है तो तीसरा मामला भी पंडरीखार गांव के पास का ही है जहां पर गौरेला थाना क्षेत्र के धनौली करंगारा से क्रेशर मटेरियल गिट्टी लेकर कोटमी की ओर जा रही एक हाइवा वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो होकर पलट गया जिससे हाइवा चालक जितेंद्र चौधरी को गंभीर चोटें आई है, जहाँ पर तीनों हादसों में घायल एवं मृतक को जिला अस्पताल लाया गया जहां एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया वही ट्रेलर ड्राइवर को भी जब अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। तो तीन घायलों को इलाज के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है।। पुलिस ने तीनो दुर्घटना से हुई मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।।
