उमरिया दादर से कोइलारीपारा पहुंच मार्ग में बने पुलिया में चल रहा है ठेकेदार की मनमानी, आखिर अधिकारी क्यों हैं, मौन ?
छत्तीसगढ़/बिलासपुर/रतनपुर/ तेंदूभाठा - कोटा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम उमरिया दादर से कोइलारी पारा पहुंच मार्ग में बनने जा रहे पुलिया में केवल 6 एम.एम.छड़ का उपयोग किया जा रहा है. पुलिया चढ़ गया है भ्रष्टाचार की भेट, इससे यह लग रहा है कि ज्यादा दिन नहीं टिक सकता है पुलिया । इसी कारण कोई ना कोई दुर्घटना भी हो जाता है ,और बरसात के शुरू में ही पुलिया बह भी जाता है । जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ता है। और इसका खामियाजा सीधे-साधे भोले-भाले, आम जनता ग्रामीणों को उठाना पड़ता है .
आज भी अधिकारी भी न तो जांच कराने नहीं आए है । इसलिए ठेकेदार अपने मर्जी से काम कर रहे हैं ।
उल्लेखनीय है कि उमरिया दादर से कोइलारी पारा , प्रधान मंत्री सड़क, जन मन के तहत बनाने जा रहे हैं जिसमें पुलिया चढ़ रहा है भ्रष्टाचार का भेंट ।
यदि इस भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाया गया तोऔर कितना भ्रष्टाचार जरी रहेगा । समाचार के बाद आगे क्या अधिकारियों की कार्यवाही होती है?
