-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना आज से प्रारंभ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना आज से प्रारंभ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 22 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों के चुनाव के लिए 22 जनवरी बुधवार से रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने नाम निर्देशन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा के लिए नाम निर्देशन प्राप्त करने हेतु जनपद पंचायत सभा कक्ष परिसर पेण्ड्रा, नगरपालिका परिषद गौरेला के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी पेण्ड्रारोड और नगर पंचायत मरवाही के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी मरवाही को नाम निर्देशन केन्द्र बनाया गया है। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नाम निर्देशन केन्द्र पेण्ड्रा और गौरेला पहुंचकर तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा के रिटर्निंग ऑफिसर अमित बेक और नगरपालिका परिषद गौरेला के रिटर्निंग ऑफिसर नम्रता आनंद डोंगरे से चर्चा की और उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने नाम निर्देशन के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, नाम निर्देशन पंजी, नाम निर्देशन पत्र प्रारूप तथा निक्षेप राशि एवं मतदाता सूची प्रतिलिपि प्राप्त करने हेतु बनाए गए काउंटरों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नाम निर्देशन केन्द्रों में आवश्यक उपकरणों, फर्निचर तथा उम्मीदवारों की सुविधा के लिए की गई छाया, पेयजल, बैठक व्यवस्था आदि की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा चन्द्राकर भी उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.