अयोध्या, ब्यूरो चीफ दशरथ सिंह की खास रिपोर्ट
भारतीय किसान यूनियन नेता घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत बीकापुर के बिलारी माफी चौराहे से बीकापुर बाजार में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया और देश की सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग किया गया। प्रदर्शन कारियों को संबोधित करते हुए घनश्याम वर्मा ने कहा कि देश की सरकार ने वादा किया था कि सभी फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून लागू करेंगे परंतु अभी तक लागू नहीं किया गया वर्तमान समय में नई कृषि विपणन नीति लागू करके तीनों कृषि काले कानून के विकल्प के रूप में पेश करना चाहती है जो कि किसानों के हित में नहीं है घनश्याम वर्मा ने कहा कि देश की सरकार ने वायदा किया था कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगनी कर देंगे आमदनी तो दोगुनी नहीं हुई परंतु खर्च दो गुने से अधिक हो गए हैं जिसके कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बद् से बदतर हो जा रही है घनश्याम वर्मा ने सभी प्रकार के कृषि ऋण माफ करने की मांग किया, घनश्याम वर्मा ने कहा कि जनपद अयोध्या में रिंग रोड, चौरासी कोसी परिक्रमा रोड, 14 कोसी परिक्रमा रोड तथा प्रतापगढ़ -अयोध्या सिक्स लेन में किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है और मुआवजा पुराने दर से देना प्रस्तावित है जो की उचित नहीं है जिलाधिकारी से मांग किया कि 2025 का सर्किल रेट घोषित करते हुए वर्तमान सर्किल रेट के हिसाब से किसानों के जमीनों का मुआवजा दिया जाए।
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा, तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, जिला महासचिव रामगोपाल मौर्य, तिलक राम गुप्ता, भागीरथी भारती, विवेक पटेल, पारसनाथ वर्मा, बुधराम मौर्य आदि दर्जनों लोग शामिल रहे ।
