रतनपुर: नगरीय निकाय चुनाव 2025 के नजदीक आते ही रतनपुर नगर पालिका के सभी वार्डो में दावेदारों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है,साथ ही नगर पालिका पार्षद के लिए भी नये नये दावेदार सामने आ रहे है|
वहीं ,रतनपुर के भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय युवा नेता रहे युवा शिक्षित प्रत्याशी के रूप में दावेदार शंकर राव (मराठा ) ने अपनी ताल ठोक दी है। जनता का मानना हैं कि शंकर राव चुनाव लड़ते हैं तो विपक्षी उम्मीदवारों को भारी पड़ सकता है शंकर राव बीजेपी प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे हैं।
शंकर राव रतनपुर के वार्ड नंबर 9 के रहने वाले है अपने काम से जाने जाते हैं युवा चेहरा है बेहद मृदुल स्वभाव के होने के साथ सामाजिक कार्यो में भी अग्रणी रहते हैं।
शंकर राव कहते हैं कि हर बार जनता वार्ड के विकास और जनता के हित में कार्य करने वाले उमीदवार हैं लेकिन इस बार जनता अपना अध्यक्ष खुद चुनेगे इसमे कोई दो रॉय नही कि जनता भी ऐसे उम्मीदवार को कतई पसंद नही करेगी|
जो बड़े बड़े दावे वादे कर जनता के साथ छलावा करते हैं। ऐसे मे युवा शिक्षित समाज से जुड़ा हुआ दावेदार ।शंकर राव जनता के बीच जाकर अपने छवि व कार्य के अनुसार अपना छाप छोड़ रहे हैं जनता इन्हें निश्चित रूप से मौका दे सकती है।
