-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नैशनल हाईवे में हुआ ट्रक चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण

नैशनल हाईवे में हुआ ट्रक चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण

♦️ *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित किया जा रहा है, इस दौरान पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रकार के आयोजन, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बीमा शिविर , जागरूकता संबंधी रैली, चेतना यातायात की पाठशाला का आयोजन कर नगर वासियों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।* 

♦️ *इसी क्रम में आयोजित* *कार्यक्रम के संबंध में श्री शिवचरण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक यातायात ने* *जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा माह के 23 वें दिवस में आज यातायात जागरूकता से संबंधित, स्कूल स्तर के बच्चों द्वारा निर्मित पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन विभिन्न स्कूलों से प्राचार्य के माध्यम से सैकड़ों की संख्या  में यातायात कार्यालय में जमा किया गया।*
♦️ *सड़क सुरक्षा माह क* *दौरान आज स्थानीय पुलिस परेड  मैदान में 77 लोगों ने अपने लर्निंग लाइसेंस हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की तथा 52 लोगों ने अपने वाहन का जनरल इंश्योरेंस कराया।* 

♦️ *शहर यातायात प्रबंधन के दौरान आज प्रमुख चौक चौराहो यातायात पुलिस के द्वारा आम जनता को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, उनसे हेलमेट लगाने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग किए जाने, गुड सेमेरिटन कानून की जानकारी दी गई।*

♦️ *सड़क सुरक्षा माह के 24 वें दिवस में क्रमशः माता शबरी महाविद्यालय सरकंडा में यातायात की पाठशाला ली जाएगी एवं पंधी (सीपत) मुख्य मार्ग में ट्रक चालकों/परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण एवं एचआईवी परीक्षण किया जायेगा।*
*कल सारथी दिवस भी है इस उपलक्ष पर वाहन चालकों को यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.