-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

दुरपा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पिकअप के पलटने से 7 लोग हुए घायल, 4 गंभीर घायल

सक्ती : दुरपा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पिकअप के पलटने से 7 लोग हुए घायल, 4 गंभीर घायल 

सक्ती जिले के बाराद्वार क्षेत्र के दुरपा मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलटने से 7 लोग घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग मड़वा के रहने वाले हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी.

मिली जानकारी के अनुसार,  मड़वा के रहने वाले 10 से 12 लोग, लहंगा गांव दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वहां से वापस आते समय दुरपा मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई. फिर मौके पर पहुंचकर डायल 112 की टीम ने हादसे में घायल 7 लोगों को सक्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर चारों को बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.