-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विष्णुदेव साय ने दुखियारी परनिया का पोंछा आंसू, परनिया अब पक्के मकान में ले रही है सुकून की सांस

सफलता की कहानी
विष्णुदेव साय ने दुखियारी परनिया का पोंछा आंसू, परनिया अब पक्के मकान में ले रही है सुकून की सांस 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 04 दिसम्बर 2024/ खपरैल के कच्चे घर में बारिस के मौसम में टपकते पानी में रहने को मजबूर 65 वर्षीय विधवा दुखियारी परनिया बाई कभी सपने में भी नहीं सोची थी कि उसे जीतेजी पक्का मकान में रहने का सुख मिल पाएगा। लेकिन उनके जैसे लाखों गरीब परिवारों एवं बेसहारों की चिंता करते हुए प्रदेश के उर्जावान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत किया। मुख्यमंत्री ने पक्का मकान देकर परनिया बाई जैसे अनेक दुखियारियों का आंसू पोंछा है। मरवाही विकासखण्ड के ग्राम धरहर की परनिया बाई से पूछने पर उन्होंने लड़खड़ाती जुबान से बताया कि पहले मैं ह कच्चा मकान म रहत रहैंव, ओ हर चुअत रइस अब सरकार ह पक्का मकान देइस हे, हमार हिम्मत पक्का मकान बनवाय के नही रहीस एकर खातिर विष्णु सरकार ल धन्यवाद देवथ हौं। परनिया बाई घर पर अकेली रहती है। कुछ साल पहले ही उनके पति का निधन हो गया है। परनिया के पुत्र नहीं है, दो बेटी हैं जो शादी के बाद ससुराल में रहती हैं। परनिया बाई का ख्याल उनके नाती एवं रिश्तेदार रखते हैं। परनिया बाई को पीडीएस के तहत निःशुल्क अनाज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.